मनाली से 40 किमी दूर है सिस्सू गांव ज्यादातर लोग मनाली घूमने की प्लानिंग में ही सिस्सू जाने को भी शामिल कर लेते हैं।

सिस्सू हिमाचल प्रदेश में चंद्रा जलमार्ग के किनारे लाहौल घाटी में बसा हुआ है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग मनाली घूमने की प्लानिंग में ही सिस्सू जाने को भी शामिल कर लेते हैं।

सिस्सू वॉटरफॉल आपका दिल जरूर जीतेगा, इस बात की गारंटी पूरी है। लेह-मनाली राजमार्ग पर यह वॉटरफॉल आपको मिल जाएगा।

सिस्सू एक ऐसी जगह है जहां तापमान अक्सर बेहद अच्छा रहता है।

सर्दी के मौसम में तो सुबह का तापमान शून्य से 2 डिग्री और रात में माइनस 10 डिग्री सेल्सियल तक रहता है।

सिस्सू में कई मठ भी हैं, जिनको एक बार तो जरूर देखा जाना चाहिए।

ओथांग, तायुल, गुरु घंटाल और करदंग के मठ कुछ प्रतिष्ठित मठ हैं जिनको जरूर देखिए।

सिस्सू पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका बस या कार है। अटल टनल के माध्यम से कई बसें मनाली से सिस्सू आती हैं।

जिसके चलते मनाली से सिस्सू का 40 किलोमीटर का रास्ता कुछ और छोटा ही हो जाता है।