जालंधर जगह के बारे में तो आप काफी जानते होंगे, लेकिन कभी यहां के पास के हिल स्टेशन के बारे में जानते हैं, ये 5 हिल स्टेशन काफी खूबसूरत भी है और हसीन भी हैं।

नालागढ़ - Nalagarh

हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में स्थित नालागढ़ ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों और सुहाने मौसम के लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय है।

हसीन वादियों के अलावा आप यहां नालागढ़ फोर्ट, रामगढ़ किला और गोबिंद सागर झील जैसी बेहतरीन जगहों को भी देख सकते हैं।

परवाणू - Parwanoo

शिमला जाने वाले राष्ट्रीय मार्ग 5 पर स्थित परवाणू वीकेंड पर किसी भी समय पर घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है।

परवाणू में आप टिम्बर ट्रेल, फलों के बाग गुरुद्वारा नाडा साहिब और पिंजौर गार्डन जैसी कई बेहतरीन जगहों को देख सकते हैं।

धर्मशाला - Dharamshala

हिमालय की हसीन वादियों में स्थित धर्मशाला सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले शहरों में आता है।

धर्मशाला में आप युद्ध स्मारक, त्रियुंड, भाग्सू फॉल्स, नामग्याल मठ और डल झील जैसी कई बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। दूरी - जालंधर से धर्मशाला की दूरी 196 किमी है।

पालमपुर - Palampur

पालमपुर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा घाटी में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है।

पालमपुर में आप करेरी झील, ब्रजेश्वरी मंदिर, धौलाधार रेंज और ज्वालाजी मंदिर जैसी बेहतरीन जगहों का मजा ले सकते हैं। यहां ट्रेकिंग के लिए भी काफी ऑप्शन हैं।

कसौली - Kasauli

हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों के बीच हम कसौली का नाम ना लें ये कैसे हो सकता है। खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशनों में कसौली का नाम भी जरूर लिया जाता है।