लैंसडाउन भारत के उत्तराखंड राज्य में कोटवार से तकरीबन 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है।

तारकेश्वर महादेव मंदिर लैंसडाउन

यह मंदिर भारत के उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र के कोटद्वार से 67 किमी. और लैंसडाउन से 37 किमी. की दूरी पर स्थित है।

ऐसा माना जाता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की हर इच्छा भगवान शिव पूरी करते हैं। इस मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के विशेष पूजा की जाती है।

टिप इन टॉप पॉइंट लैंसडाउन के मुख्य पर्यटन स्थल में से एक माना जाता है। यहां से पहाड़ियों का दृश्य काफी मनमोहक एवं आकर्षक दिखता है

यहां लगभग हर पर्यटक सूर्यास्त एवं सूर्योदय का दृश्य देखने के लिए उत्साहित होते है। यहां पर हर साल पर्यटक दूर-दूर से समय बिताने आया करते हैं।

दरवान सिंह संग्रहालय लैंसडाउन

दरवान सिंह संग्रहालय दो मंजिला इमारत हैं, जो अपने अंदर पहले के समय के के कुछ दुर्लभ वस्तुओं को संग्रहित कर के रखा है।

यह दो मंजिला इमारत अपने अंदर गढ़वाल राइफल रेजीमेंट के गौरवशाली इतिहास को संग्रहित कर के रखा है।

भुल्ला ताल झील लैंसडाउन

भुल्ला ताल झील मानव द्वारा निर्मित लैंसडाउन के पास स्थित एक कृत्रिम झील है। यह झील पिकनिक स्पॉट के लिए जाना जाता है।

इसके नाम के बारे में बताया जाता है कि इसे गढ़वाली भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब अंग्रेजी में छोटा भाई होता है। यहां जाने पर एक सुखद प्रकृति का एहसास होता है।

आपको भी अगर प्रकृतिक खूबसूरती को देखने का एवं जंगल में घूमने का शौक है, तो आप लैंसडाउन में जंगल सफारी आपके लिए ही हैं।