अगर आप स्नोफॉल देखने के शौकीन हैं और चाहते हैं कि इस बार अपनी छुट्टियां ऐसी जगह पर बिताएं जहां आपको खूबसूरत लोकेशन के साथ फ्रेश स्नोफॉल का मजा मिले।

हम आपको देश में ऐसी खूबसूरत और सदाबहार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां स्नोफॉल के साथ ट्रेक और स्कीइंग का भरपूर आनंद ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं…

जन्नत की तरह खूबसूरत जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में वैसे तो पूरा साल सैलानियों का जमावड़ा लगा रहता है।

गुलमर्ग

अगर आप सच में यहां की खूबसूरती को निहारना चाहते हैं तो इस साल की छुट्टियों के लिए ये जगह बेस्ट है।

ओली

देवभूमि उत्तराखंड में स्थित ओली देश के सबसे अच्छे स्कीइंग डेस्टिनेशन में से एक है

यहां वैसे तो साल के 365 दिन ठंड का एहसास रहता है लेकिन सर्दियों में इस जगह की खूबसूरती देखते ही बनती है। स्नोफॉल होने के बाद यहां बर्फ की सफेद चादर के साथ सेब के बागान आप का मन मोह लेंगे।

मनाली

स्नोफॉल की बात आए और मनाली को शामिल न करें ऐसा कैसे हो सकता है। वैसे तो मनाली हनीमून के लिए बेस्ट प्लेस माना जाता है।

अगर आपको स्नोफॉल देखना हो तो ये जगह भी किसी जन्नत से कम नजर नहीं आती। मनाली कुल्लू घाटी के उत्तरी छोर में भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में बसा है।

तवांग

अरुणाचल प्रदेश में बसा तवांग, टूरिस्ट के लिए एक पसंदीदा जगह के रूप में उभर कर सामने आ रहा है।

लेकिन, जब यहां बर्फबारी होती है तो यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं लगती। इतना ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी बौद्ध मोनेस्टी भी यहीं है।