हम लेकर आएं है Weekend Getaway के लिए 5 शानदार लेकिन Offbeat जगहें जहां जाकर कुछ समय के लिए आप अपनी हर परेशानी को भूल जाएंगे।

महाबलेश्वर के पास धीरे-धीरे विकसित हो रहा पर्यटन स्थल टपोला एक छोटा सा गांव है। चुंकि यह अभी विकसित ही हो रहा है, इसलिए यहां लोगों की अत्यधिक भीड़ भी नहीं होती है

टपोला से थोड़ा आगे बढ़ते ही आपको स्ट्रॉबेरी के बागिचे मिलेंगे। तो यहां से वापस लौटते समय स्ट्रॉबेरी ले जाना मत भूलिए।

मुंबई की चहल-पहल से दूर शनिवार और रविवार को छुट्टियां बिताने की बेस्ट जगह है डहाणू। सीबीच होने की वजह से डहाणू में सीफूड भी काफी अच्छी मिलती है

डहाणू बीच या बोरड़ी बीच मुंबई के किसी भी समुद्रतट से कहीं ज्यादा साफ-सुथरा और शांत है। अपने पूरे हफ्ते की थकान मिटाने के लिए इस छोटे से शहर के बीच साइड रिजॉर्ट में रुक सकते हैं।

मुंबई के पास ही एरोली में फ्लेमिंगो अभयारण्य में बच्चों को लेकर पहुंच जाइए। यकिन मानिए यहां आकर आप निराश नहीं होंगे

मुंबई के किसी भी इलाके से एरोली के लिए आपको ट्रेन मिल जाएगी। इस क्षेत्र को इको-सेंसटिव ज़ोन की तरह विकसित किया गया है

यह घाटी कास पठार के नाम से लोकप्रिय है। दूर-दूर तक फैले सुन्दर से फूलों की इस घाटी में ट्रेक करने का अलग ही आनंद आता है।

यह जगह अपनी झीलों, झरनों और हरे-भरे जंगलों की वजह से हमेशा से ही लोगों को आकर्षित करता है। मुंबई में रहने वाले लोगों का यह फेवरेट वीकेंट स्पॉट है।

मालशेज घाट पर आपको प्रकृति की गोद में रहने का अनुभव मिलेगा। खास तौर पर मानसून के समय तो यह जगह हरी-भरी स्वर्ग जैसी नजर आती है।