पुणे एक खूबसूरत जगह है। जहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। पुणे को एजुकेशन हब भी कहा जाता है

मानसून सीजन में पुणे का मौसम बेहद सुहाना हो जाता है। आइए, इन खूबसूरत जगहों की खासियत जान लेते हैं

अगर आप नेचर लवर और शांति पसंद करते हैं, तो पवन झील घूमने जरूर जाएं। यहां, आप अपने दोस्त या पार्टनर के साथ रात भी गुजार सकते हैं।

इसके लिए पवन झील पर आपको सामान्य दर पर टेंट मिल जाएगा। एक दिन के ट्रिप को आप यादगार बना सकते हैं।

खंडाला महाराष्ट्र के मशहूर हिल स्टेशन लोनवला के समीप स्थित है। आप एक साथ दोनों जगहों की सैर कर सकते हैं

खंडाला में कई खूबसूरत जलप्रपात हैं। आप अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ पुणे के आसपास खंडाला और लोनवला घूमने जा सकते हैं।

पुणे से लोहागढ़ फोर्ट की दूरी महज 55 किलोमीटर है। आप सड़क मार्ग के जरिए लोहागढ़ फोर्ट पहुंच सकते हैं

इस किले का निर्माण 18वीं शताब्दी में हुई है। अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो लोहागढ़ फोर्ट जरूर जाएं।

पंचगनी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। बरसात के दिनों में पंचगनी हिल स्टेशन का मौसम बेहद सुहाना रहता है

पंचगनी में घूमने के लिए टेबल लेंड, सिडनी और पारसी पॉइंट प्रमुख केंद्र हैं। इन जगहों पर आप अपने पार्टनर और दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।