मैसूर (Mysore)

मैसूर अपनी वास्तुकला और पर्यटन स्थल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैसूर पैलेस सैलानियों के बीच आकर्षण का केन्द्र है।

आप इस महल की सुंदरता को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।दशहरा के अवसर पर इस महल को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है।

हम्पी कर्नाटक राज्य का एक छोटा-सा शहर है, जो ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

हम्पी (Hampi)

यहां का विजय विट्ठल मंदिर बहुत ही अनोखे अंदाज में बनाया गया है। इस मंदिर का एक हिस्सा रथ की तरह बनाया गया है, जो आकर्षण का केन्द्र है।

बादामी का पूरा नाम वातापी है। बादामी गुफा मंदिर कर्नाटक राज्य के बागलकोट जिले में स्थित है।

बादामी (Badami)

बादामी लाल बलुआ पत्थर की घाटी में स्थित है जो अगस्त्य झील को घेरे हुए है। यह स्थान भी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है।

काबिनी वन (Kabini Forest)

यह खूबसूरत वन कर्नाटक में स्थित है। बड़ी संख्या में पर्यटक हर साल काबिनी वन घूमने आते हैं। यह एक वन्यजीव हॉटस्पॉट है। एशियाई हाथी इस पार्क में पाए जाते हैं।

अगर आप भी आने वाले दिनों में जंगल सफारी पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो काबिनी वन का चयन कर सकते हैं।

जोग फॉल्स (jog falls)

जोग फॉल्स, कर्नाटक का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस झरना को गेरोसप्पा फॉल्स या जोगा फॉल्स के नाम से भी जाना जाता है।

यह चार खंडों में विभाजित है: राजा, रोअरर, रॉकेट और रानी। इस झरने की ऊंचाई लगभग 254 मीटर है।