देशभर में जारी मूसलाधार बारिश बारिश के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

यमुना नदी का जलस्तर तेजी बढ़ रहा है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सोमवार को कहा को यमुना के 206 मीटर निशान को छूने पर नदी के आस पास के निचले इलाकों से लोगो को निकलना शुरू किया जायेगा |

यमुना में खतरे का निशान 204.50 मीटर है और सोमवार दोपहर 1 बजे तक यमुना का जलस्तर 204.63 मीटर दर्ज किया गया।

दोपहर 1 बजे 1,90,837 क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा गया है, जिसके बाद राजधानी में बाढ़ आने की आशंका बढ़ गई है

कल सुबह सोमवार क़रीब 45000 क्यूसेक पानी हर घंटे छोड़ा जा रहा था अब करीब 3 लाख क्यूसेक प्रति घंटा हो गया है |

अनुमानित मंगलवार सुबह यमुना का लेवल खतरे के लेवल से ऊपर हो सकता है

बहर हाल मॉनसून ने दिल्ली में काफी तेजी से दस्तक देते हुए यमुना का 1978 के रिकॉर्ड को तोड़ा

बारिश के बाद हर साल कुछ इलाकों में पानी भर जाता है 153 मिली मीटर बारिश अप्रत्याशित है ऐसा करीब दिल्ली में 40 साल पहले हुआ था |